राहुल 3 सालो से एक कंपनी में काम करता था, कंपनी वाले सैलरी भी देते थे लेकिन उसे PF नहीं मिलता था एक दिन जब village में आया तो बोला की मैं एक कंपनी में काम करता हूँ 20000 सैलरी है तो मैंने पूछा की PF कितना काटता है तो उसने कहा कि भाई PF तो कंपनी नहीं देती है।

मैंने उससे बोला कि अगर कंपनी वाले तुम्हें पीएफ नहीं दे रहे है इसका मतलब तुम temporary स्टाफ हो परमानेंट स्टाफ नहीं हो और बाद में कुछ होगा तो कंपनी वाले कहेंगे की तुम उसके यहाँ तो काम ही नहीं करता था।
वो घबरा गया फिर मेरे से उसका समाधान पूछा है जो बताया उसके बाद इस बार जब घर आया छुट्टी में तो उसने बोला की कंपनी वाले अब PF जमा करना शुरू कर दिया है।
Company pf na de to kya kare
अक्सर लोग पूछे है कि अगर company pf na de to kya kare क्या ये हमारे साथ अन्याय है या कंपनी वाले की मर्जी? तो इसका जबाब है PF आपका हक है, हर कर्मचारी का हक है PF का पैसा मिलना।
अगर कोई कंपनी में आप नौकरी कर रहे है और कंपनी वाले आपको पीएफ में पैसा नहीं दे रहे है तो ऐसे में कंपनी के विरुद्ध कानूनी एक्शन हो सकता है कि आख़िर आपको PF क्यो नहीं देगी?
भाई एक बात बताओ PF किसलिए होता है? जब आप retire हो जाओगे तो उसके बाद उसी पैसे से हर महीने आपको पेंशन मिलेगा और साथ में एक मुश्त पैसा भी जब आप PF withdrawal करेंगे तो।
ऐसे में हर कर्मचारी को PF कटवाना चाहिए आपके सैलरी से कुछ कटेगा और कंपनी वाले भी कुछ देंगे।
अगर कंपनी वाले आपको PF नहीं दे रहे है मतलब की जमा नहीं कर रहे है तो सबसे पहले कंपनी के HR या मैनेजर से जाकर पूछिए की क्या आप उस कंपनी में परमानेंट स्टाफ है या नहीं? अगर परमानेनेट स्टाफ होंगे तो उस कंपनी में देखिए कम से कम कितने लोग काम कर रहे है?
अगर आप सैलरी बैंक अकाउंट में मिलता है और उस कंपनी में 20 से ज़्यादा लोग काम करते है तो ऐसे में या सरकारी नियम है कि उसे अब सभी स्टाफ को PF खोल के उसके पीएफ में पैसा जमा करे।
आप प्रेम से जाकर HR या मैनेजर से बात करे अगर फिर भी वो बात नहीं माने तो डायरेक्ट EPFO के Grievance सेक्शन में जाकर आप अपने कंपनी या ट्रस्ट या कॉलेज या संस्था के against लिखित में आवेदन दे साथ में बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट भी डाले लेकिन ये रिस्की हो जाएगा क्योकि प्राइवेट कंपनी वाले इस बात से गुस्सा हो जाएँगे की एक स्टाफ होकर EPFO में कंप्लेंट कर दिया इसलिए कुछ दिन बाद कंपनी से बिना किसी असली रीज़न के कोई ना कोई बहाना बना कर आपको कंपनी से निकाल देंगे.
इसलिए आप प्यार से जितना काम निकलवा सकते है निकलवा लीजिए वैसे मैंने वीडियो में जो बताया है वो और भी बेहतर ढंग से बताया हूँ ज़रूर देखे .
