Loan Settlement के बाद सिबिल स्कोर कैसे बढ़ाये? 100% Working

ये मेरे ख़ुद के घर की बात है इसलिए मैं बता सकता हूँ कि loan settlement ke baad cibil score kaise badhaye ऐसा इसलिए कि मेरे घर में ही लोन लिया गया फिर नहीं चुकाने पर लोन सेटलमेंट भी किया गया और जब दिक्कत हुई तो मैंने जो तरीका बताया उससे अब सिबिल स्कोर increase भी हो गया इसलिए मेरे से बेहतर कोई नहीं होगा जो आपको बताएगा की

loan settlement ke baad cibil score kaise badhaye

loan settlement ke baad cibil score kaise badhaye

ये बताने से पहले जानना होगा की आख़िर ये नौबत ही क्यो आई, बात है आज से लगभग 12 साल पहले की जब मेरे पापा को एक बैंक एजेंट ने बता दिया की मोदी जी ने लोन देना शुरू किया है जिसको लेने के बाद चुकाना नहीं है क्योकि उसी समय मोदी सरकार बनी थी जिस समय 15 लाख का जुमला बोला गया था।

फिर क्या था मेरे पापा ने लोन ले लिया लेकिन पता है वो लोन क्या था? वो KCC वाला लोन था जिसके किसान क्रेडिट कार्ड भी कहते है वो भी एक क्रेडिट कार्ड ही है जिसमे इस्तेमाल करने पर बहुत कम ब्याज पर पैसे उठा के काम कर सकते है फिर उसको वापस जमा कर सकते है.

लेकिन मेरे पापा के दिमाग़ में तो था की सरकार ने लोन दिया है जिसको वापस नहीं करना है फिर ऐसे में वापस क्यो करूँ और ऐसे ही उसका पैसे का ब्याज होते होते बहुत हो चुका था बस उसके बाद वही हुआ जिसका सबको डर लगता है. नोटिस नोटिस वाला खेल शुरू.

बैंक के तरफ़ से नोटिस आने लगा की आपको ब्याज के साथ पैसा चुकाना है तो उसके बाद पापा परेशान होना शुरू हो गए की भाई ये क्या चीज है ऐसे में तो दिक्कत हो जाएगी , इसके बाद मुझे लग गया है की अब मुझे ही कुछ ना कुछ करना होगा.

मैंने बैंक मैनेजर से बात किया तो बोला पूरा का पूरा पैसा देना होगा लेकिन मैंने भी सोच लिया था कुछ तो कम करना होगा इसलिए गुस्सा में आकर कोई भी पैसा नहीं दिया, उसके बाद आया लोक अदालत वाला नोटिस जिसमे मुझे लोक अदालत में आकर मैनेज करने की बात कही गई थी.

लोक अदालत का मतलब ही है की अब आप सेटलमेंट करने के स्टेज में आ चुके है तो मैंने एक जानकार लोग से पूछा कि अब क्या करना चाहिए तो उसने मुझे कहा कि डायरेक्ट बैंक में जाकर बात करो की कितना पर सेटल करेगा.

लोन सेटलमेंट कैसे करे?

अब मैं गया बैंक में और डायरेक्ट मैनेजर से ही बात करने लगा कि sir ये बताइये की मैं इस मामले से कैसे निपटू, तो हुआ ये की मैनेजर ने बोला कि पूरा पैसे जमा करियेगा मैंने बोला की नहीं sir ये अभी पॉसिबल नहीं है क्योकि पापा के पास उस समय पैसे उतना नहीं था और मैं उतना पैसा नहीं कमा रहा था की घर वाले लोन का पैसा भी चुकाऊ और अपना खर्च भी मेंटेन करूँ क्योकि सारी जिम्मेवारी भी तो मेरा ही था घर में जितने खर्च था.

अब मैनेजर ने बोला कि एक काम करो की जो पहले का ब्याज दिए हुए हो उसको भूल जाओ और जो डिमांड का रकम है उसका 50% जमा कर दो तो मामला रफा दफा कर देते है। मैंने पहले तो सोचा की कहीं ये पैसे लेकर बाद में फिर से माँगेगा तो? फिर मुझे पता चला की लोन सेटलमेंट भी होता है इसलिए ये काम करवा सकते है और ये 100% legal है।

मैंने भी मैनेजर को बोला की ठीक है sir आप मेरे पापा वाले लोन को सेटलमेंट में कर के ख़त्म करिए ये लिए 50% पैसा, फिर क्या हुआ? फिर वो हुआ जो नहीं होना थ।

लोन सेटलमेंट के बाद पापा को उस समय पता नहीं चला लेकिन बहुत सालों बाद जब उनका सिबिल चेक किया तो देखा एकदम बर्बाद हो चुका है सिबिल स्कोर तो मैं उस रिपोर्ट को पढ़ने लगा कि आख़िर क्यो ख़राब हुआ तो पता चला की लोन सेटलमेंट के कारण सिबिल ख़राब हुआ है।

अब आया main सवाल की loan settlement ke baad cibil score kaise badhaye तो मैंने भी फिर से बात किया मैनेजर से और पूछा कि कैसे करूँ तो उसने बताया दो रास्ते है।

1. सेटलमेंट से लोन closed status करवा लो

मैनेजर ने कहा कि पूरा पैसा देकर अपने सेटलमेंट के स्टेटस को लोन क्लोज्ड वाला स्टेटस करवा लो फिर सिबिल ठीक हो जाएगा और आगे लोन ले सकते है

2. FD backed credit card lekar cibil score increase karo

दूसरा तरीका ये है कि क्रेडिट कार्ड लेकर उसका बिल समय पर जमा करके सिबिल स्कोर को बढ़ा सकते हो लेकिन जब सिबिल स्कोर बर्बाद हो तो क्रेडिट कार्ड कौन देगा? ऐसे में एक तरीका है था की जिस बैंक का क्रेडिट कार्ड चाहिए उसमे FD मतलब fixed deposit 10000 or 20000 का करवा के फिर उसी FD से linked क्रेडिट कार्ड लेकर कुछ ऑनलाइन खरीदारी करे और जब बिल जेनेरेट होगा तो due date से पहले ही आप उस क्रेडिट कार्ड का बिल भर दे।

इससे आपका सिबिल स्कोर धीरे धीरे सुधारने लगेगा और आपको कभी कोई दिक्कत नहीं होगी।

More from this stream