मेरे लिए तो सबसे सस्ता प्लान वो है जिसमे सिर्फ़ voice only plan है जिसमे ना डेटा का झंझट ना OTT या एक्स्ट्रा का झंझट।
कल मैं अपने गाँव गया हुआ था तो मेरे चाचा के लड़के ने पूछा कि अजय कोई ऐसा रिचार्ज प्लान बताओ jio में जहाँ पर सिर्फ़ कॉल के लिए हो और डेटा का पैसा ना देना पड़े क्योकि सिंपल मोबाइल है और जो स्मार्टफोन है उसमे दो सिम कार्ड है एक जिओ का और दूसरा एयरटेल का।
jio का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान क्या है
राहुल : भाई अजय तुम कौन सा सिम रखें हो?
मैं : मेरा पास तो jio और airtel दोनों है
राहुल : तो दोनों में महँगा रिचार्ज करवाते होगे
मैंने बोला की नहीं यार ऐसा कुछ नहीं है, एक में फुल रिचार्ज जिसमे कॉल और डेटा दोनों साथ में OTT भी और दूसरे में सिर्फ़ कॉलिंग के लिए रिचार्ज करवाता हूँ।
तो राहुल ने मेरे से पूछा की अच्छा बताओ की jio sim के लिए सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान क्या है जो सिर्फ़ call या OTP के लिए जरूरी है तो ऐसे में बोला कि एक ऐसा प्लान बता रहा हूँ जिसको जानकर ख़ुश हो जाओगे।

149 रुपया महीना मतलब 28 दिन का प्लान है और ये अगर आप खोजेंगे की किधर है तो रिचार्ज प्लान में नहीं दिखेगा बल्कि आपको 448 रुपया का 84 दिन के लिए है जिसमे कॉलिंग के लिए Voice Only Recharge Plan है इसमें डेटा नहीं मिलेगा |