Credit Card Kaise Banta Hai FREE Me

अगर आप जानना चाहते है कि credit card kaise banta hai तो ये पूरा पढ़े इसका क्या कारण है ये जब पढ़ेंगे तो ही समझ आएगा।

Credit card kaise banta hai और फ्री में कैसे बनवाये

credit card kaise banta hai

पिछले महीने ही मेरा एक दोस्त मेरे से बोला की PhonePe से एक दुकान को पेमेंट करना है लेकिन पास में पैसे नहीं है इसलिए तुम पैसे दे दो मैं कुछ दिन में दे दूँगा।

मैंने बोला कोई बात नहीं मैं कर देता हूँ और मैंने अपने Cred App से पैसा उस दुकानदार को दे दिया इसके बाद दोस्त ने कहा कि अरे अजय भाई ये कौन सा App है और तुम phonepe के बदले ये क्यों इस्तेमाल करते हो?

मैंने कहा कि ये Cred App है और ये क्रेडिट कार्ड वाले के लिए बहुत बढ़िया है क्योकि मुझे कैशबैक भी मिलता है तो तुरंत उसने कहा कि “वो कैसे” तो मैंने कहा कि मैं क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करता हूँ।

फिर उसने बोला यार मैंने भी क्रेडिट कार्ड के बारे में सुना है और बहुत वीडियो देखा हूँ लेकिन समझ से बाहर की चीज है क्योकि कोई कहता है कि क्रेडिट कार्ड बढ़िया है तो कोई कहता है कि क्रेडिट कार्ड ख़राब चीज़ है।

तो मैंने कहा कि देख भाई, मैं ख़ुद क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करता हूँ मुझे तो बढ़िया लगा लेकिन अपने ही सर्किल का एक अमीन साहब है उनको क्रेडिट कार्ड SBI का था और वो हर बार जुर्माना ही भरते थे इसलिए वो क्रेडिट कार्ड अपना बंद करवा लिए क्योकि उन्हें क्रेडिट कार्ड को मैनेज करने का तरीक़ा नहीं पता था।

जब एक रिस्टेदार जिसके पास SBI का क्रेडिट कार्ड है वो खूब अच्छे से इस्तेमाल करता है तो उसे कैशबैक और रिवॉर्ड सब भी मिलता है और ऑनलाइन शॉपिंग पर डिस्काउंट भी।

तो मेरा दोस्त बोला की भाई ये तो बहुत बढ़िया है ऐसे में मुझे सिर्फ़ दो बात समझा दो की क्रेडिट कार्ड से क्या क्या फ़ायदा है और क्रेडिट कार्ड कैसे बनता है?

क्रेडिट कार्ड से क्या क्या फ़ायदे है?

देखो भाई क्रेडिट कार्ड के फ़ायदे अनेक है जैसे की :

  • क्रेडिट कार्ड से अगर लेन देन बढ़िया करते है तो आपका सिबिल स्कोर बढ़ता है
  • अगर सिबिल स्कोर बढ़िया रहेगा तो तुरंत आपको लोन मिलेगा
  • अगर आप नौकरी नहीं करते है फिर भी आपको प्राइवेट बैंक से लोन चाहिए तो पहले क्रेडिट कार्ड ले लीजिए फिर तुरंत उसपर जंबो लोन या इंस्टा लोन मिल जाएगा।
  • क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके ऑनलाइन शॉपिंग करते समय अच्छा ख़ासा डिस्काउंट ले सकते है
  • अगर आपके पास अभी पैसे नहीं और कोई सामान लेना है तो क्रेडिट कार्ड इसके लिए बहुत बढ़िया रहेगा।
  • अगर कोई सामान EMI में लेना है तो क्रेडिट कार्ड इसमें हेल्प करेगा
  • आपको rupay credit कार्ड का इस्तेमाल किसी भी UPI में कर सकते है जैसे किसी दुकानदार को पैसे देना है तो PhonePe या GPay या Cred या किसी भी UPI App से क्रेडिट कार्ड के मदद से पेड कर सकते है।
  • कैशबैक भी आपको मिलेगा।
  • रिवॉर्ड पॉइंट भी मिलेगा।

क्रेडिट कार्ड कैसे बनता है?

अगर आपको फ़ायदे पता चल गया है तो ऐसे में आप सोचेंगे कि क्रेडिट कार्ड ले ही लेते है लेकिन कौन देगा? कहाँ से मिलेगा? क्या कोई पैसा लगता है और फ्री में कैसे ले सकते है तो चलिए डेटेल्स में जानते है।

क्रेडिट कार्ड आपको या तो कोई बैंक देगा या कोई क्रेडिट कार्ड कंपनी लेकिन ज़्यादातर आपको बैंक तुरंत देगा जैसे SBI क्रेडिट कार्ड, HDFC क्रेडिट कार्ड, Axis bank credit card या Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड etc.

No Income Proof Credit Card

अगर आपके पास कोई कोई इनकम प्रूफ नहीं है और आप कोई जॉब में नहीं है जैसे की No Salary Slip or Housewife है तो फिर आपको क्रेडिट कार्ड चाहिये तो दो तरीक़ा से आप CC ले सकते है।

  • FD Backed Secured Credit Card
  • Minimum Saving account balance से

FD Backed Credit Card

अगर आपके पास कोई इनकम प्रूफ नहीं है तो एक तरीक़ा है जिससे क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन कभी रिजेक्ट नहीं होगा और वो है की आप जिस बैंक से क्रेडिट कार्ड लेना चाहते है तो वहाँ कोई 5000-10000 तक का FD fixed deposit करवा लीजिए

फिर उसी FD के security पर आप बैंक में क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करियेगा तो जितने का आपके पास FD होगा उतने लिमिट का क्रेडिट कार्ड आपको मिल जाएगा।

Minimum Balance Saving Account Linked Credit Card

अगर आप FD नहीं करवाना चाहते है तो इससे भी आसान तरीक़ा बताता हूँ जिससे आपका क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन अप्रूव्ड हो जाएगा।

आप क्या करिए की आप किसी प्राइवेट बैंक के अकाउंट में चाहे वो अकाउंट सेविंग हो या करंट अकाउंट हो लेकिन उसमे हमेशा 30000 से ऊपर बैलेंस रखियेगा

फिर देखिए बैंक के स्टाफ कुछ आपको कॉल करके कहेंगे कि सर क्रेडिट कार्ड ले लीजिए और अगर नहीं भी करेंगे तो इतने बैलेंस से आपको एक रिलेशनशिप मैनेजर देंगे उनसे बात करने क्रेडिट कार्ड ले सकते है

अगर ये भी नहीं तो आप अपने बैंक के ऑफिसियल App में लॉगिन कारिये वहाँ पर आपको ऑफर सेक्शन में क्रेडिट कार्ड का ऑफर रहेगा वहाँ से अप्लाई कर दीजियेगा तो घर तक क्रेडिट कार्ड आ जाएगा।

hdfc credit card online apply

अब तो आप जान ही गए होंगे की क्रेडिट कार्ड कैसे बनता है

More from this stream